*बारिश से गरीब ग्रामीण का कच्चा मकान ढहा,बाल-बाल बचे परिजन*

*बारिश से गरीब ग्रामीण का कच्चा मकान ढहा,बाल-बाल बचे परिजन*

*अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा,सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन ग्राम पंचायत के सुईया चट्टान निवासी गरीब ग्रामीण चुनमुन नट पुत्र स्व. नान्हक नट का कच्चा मकान रविवार रात हुई लगातार तेज बारिश के चलते भरभराकर गिरकर धराशायी हो गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर में मौजूद थे, लेकिन संयोग अच्छा था कि सभी परिजन सुरक्षित बाहर निकल आए थे और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।मकान गिरने से घर में रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पहले से आर्थिक तंगी झेल रहे परिवार के सामने रहने और दैनिक जरूरतों का गम्भीर संकट खड़ा हो गया है।
पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन से जांच कराकर आर्थिक सहायता एवं उचित मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि गरीब ग्रामीण की क्षति की भरपाई हो सके और परिवार को राहत मिल सके।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles