
*सड़क हादसा मे वृद्ध घायल,जिला अस्पताल रेफर**
**सड़क हादसा मे वृद्ध घायल,जिला अस्पताल रेफर**
नौगढ़ (चंदौली (अविनाश तिवारी)
नौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत कस्बा बाजार में देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार से आ रहे दो बाइक सवार युवकों ने रीठीयां निवासी वृद्ध राधे राम को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गए।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय कस्बा वासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल राधे राम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया।
चिकित्सकों के अनुसार, वृद्ध के सिर में गंभीर चोट आई है और नाक से लगातार खून बह रहा है। उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर दिया । उधर, घटना के बाद फरार हुए अज्ञात बाइक सवारों की तलाश में पुलिस जुट गई है।











