
**अभियान को लेकर जिला कार्यालय पर जिला कार्यशाला आयोजित, मुख्य अतिथि डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने किया शुभारंभ**
**अभियान को लेकर जिला कार्यालय पर जिला कार्यशाला आयोजित, मुख्य अतिथि डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने किया शुभारंभ**
**चंदौली/अविनाश तिवारी**
हर घर तिरंगा विशेष अभियान के तहत भाजपा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण जिला कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. कीर्तिका अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
कार्यशाला की शुरुआत में आयोजकों और वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर भावभिना स्वागत व सम्मान किया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष काशी नाथ सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, जिला उपाध्यक्ष जैनेंद्र राम, जिला मंत्री किरन शर्मा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुषमा जायसवाल, सैयदराजा की चेयरमैन आभा जायसवाल तथा नौगढ़ मण्डल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार सहित पार्टी व संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यशाला के दौरान अभियान की आगामी रूपरेखा और उसकी सफलता को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।











