*डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*

*डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम*

बीजपुर/सोनभद्र ( संदीप राय )

डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर में आयोजित डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांच, उत्साह और खेल भावना से भरपूर रहा। विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों के जोश और अनुशासन ने दर्शकों का मन मोह लिया।

कबड्डी अंडर-14 बालिका वर्ग में डीएवी परासी ने प्रथम तथा डीएवी विद्युत अनपरा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ताइक्वांडो अंडर-17 में डीएवी ओबरा की अर्पिता प्रजापति विजेता रहीं, जबकि डीएवी रॉबर्ट्सगंज की आर्या सिंह उपविजेता बनीं।स्किपिंग अंडर-14 फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में डीएवी परासी की वैष्णवी ने पहला, डीएवी ओबरा की अविका ने दूसरा तथा डीएवी अनपरा की छाया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। स्किपिंग अंडर-14 साइक्लिंग स्टाइल में डीएवी बीना की शुभांगी विजेता रहीं, जबकि डीएवी अनपरा की रिया उपविजेता और डीएवी ओबरा की अनुशा तीसरे स्थान पर रहीं। स्किपिंग अंडर-17 साइक्लिंग स्टाइल में डीएवी परासी की प्रीति ने प्रथम तथा डीएवी ओबरा की कृति ने द्वितीय स्थान हासिल किया।शतरंज प्रतियोगिता में डीएवी रॉबर्ट्सगंज की टीम ने प्रथम एवं डीएवी रिहंदनगर की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं खो-खो प्रतियोगिता में डीएवी रिहंदनगर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि डीएवी परासी की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में रेफरी की जिम्मेदारी सतनाम सिंह एवं विकास दुबे ने कुशलतापूर्वक निभाई। पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन संदीप दुबे ने किया।समापन पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों तथा विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षकों द्वारा मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एनटीपीसी रिहंद के उपमहाप्रबंधक मनोज रंजन, सीनियर मैनेजर प्रीतम कुमार, मानव संसाधन विभाग के डिप्टी मैनेजर रोशन कुमार एवं मुकेश कुमार, डीएवी ककरी की प्राचार्या रचना दुबे, डीएवी अनपरा की प्राचार्या दीपा शरण, डीएवी विद्युत अनपरा की प्राचार्या दीपा पांडे, डीएवी विद्युत ओबरा के प्राचार्य हरिकेश यादव सहित विभिन्न विद्यालयों के अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे।विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता के दौरान पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, अनुशासन और खेल भावना का वातावरण बना रहा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles