
*चंदौली में ₹25 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, ₹187 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क का पर्दाफाश*
*चंदौली में ₹25 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार, ₹187 करोड़ के वित्तीय नेटवर्क का पर्दाफाश*
चन्दौली अविनाश तिवारी h
जिले के सैयदराजा पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में ₹25 हजार के इनामी गौ-तस्कर को गिरफ्तार कर एक बड़े अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा किया गया है। आरोपी के पास से एक .315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस और एक पिकअप वाहन बरामद हुआ है।
जांच के दौरान पुलिस को गिरफ्तार आरोपी के खाते में ₹59.82 लाख के संदिग्ध लेन-देन की जानकारी मिली है। इसके साथ ही, 31 सदस्यीय इस गिरोह द्वारा संचालित करीब ₹187 करोड़ के विशाल वित्तीय नेटवर्क का भी पता चला है। पुलिस के अनुसार, आरोपी गो-तस्करी नेटवर्क को वित्तीय सहायता पहुंचाने का काम करता था।
आरोपी के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट सहित आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। हथियार बरामदगी के मामले में उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत एक और नया मुकदमा दर्ज कर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।











