*चंदौली: निर्माणाधीन पुलिस लाइन के काम में देरी पर भड़के डीएम-एसपी, दिए सख्त निर्देश।*

*चंदौली: निर्माणाधीन पुलिस लाइन के काम में देरी पर भड़के डीएम-एसपी, दिए सख्त निर्देश।*
चन्दौली अविनाश तिवारी
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेलने सोमवार को निर्माणाधीन पुलिस लाइन एवं आवासीय भवनों का स्थलीय निरीक्षण किया। कार्य की धीमी रफ्तार पर गहरी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था को तय समयसीमा में काम पूरा करने के कड़े निर्देश दिए।
अपेक्षित प्रगति न मिलने पर डीएम-एसपी ने कार्यदायी संस्था को मैनपावर (मजदूरों) की संख्या तुरंत बढ़ाने और काम में तेजी लाने के आदेश दिए।
लोक निर्माण विभाग और तकनीकी टीम को निर्माण सामग्री की नियमित सैंपलिंग और प्रयोगशाला टेस्टिंग कराने के निर्देश दिए गए, ताकि गुणवत्ता से कोई समझौता न हो ।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्माण में किसी भी तरह की ढिलाई या शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर कठोर दंडात्मक कार्रवाईकी जाएगी। निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था के अधिशासी अभियंता और संबंधित तकनीकी अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles