स्थाई भवन के अभाव में पंचायत भवन में चल रहा राजकीय बीज भण्डार।

स्थाई भवन के अभाव में पंचायत भवन में चल रहा राजकीय बीज भण्डार।
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

स्थानीय विकास खण्ड स्थित जवाही में राजकीय बीज भण्डार ग्राम पंचायत भवन में चल रहा है।स्थाई भवन न होने के कारण बीज भण्डार न में दिक्कतों का सामना करना पड़ा है ।किसानों को राहत प्रदान करने के लिए राजकीय बीज भण्डार गृह बना हुआ है जहां किसानों को सब्सिडी युक्त धान,गेहूं, मटर,सरसो,तीसी, मसूर,चना आदि बीज के साथ दवाएं भी सस्ते दामों में किसानों को उपलब्ध हो जाता है। राजकीय बीज भण्डार गृह के प्रभारी रामेश्वर सिंह ने बताया कि सरकार के पोर्टर पर किसान बंधू चाहत सम्बंधित चीजें लाक करते हैं जिसमें उनके खेतों के क्षेत्रफल अनुसार लांकिग मात्राओं के अनुसार बीज उपलब्ध कराया जाता है।किसानों को सब्सिडी युक्त बीज उपलब्ध भी होता है जो समय से लागींग पोर्टल पर कर देते हैं।इसमें लाईटरी सिस्टम सरकार द्वारा किया जाता है।जिसका नाम चयनित हो जाता है उसको सूची जारी अनुसार मिनी किट निःशुल्क उपलब्ध कराया जाता है। श्री सिंह ने बात के दौरान बताया कि अस्थाई बीज भण्डार गृह ग्राम पंचायत भवन में चल रहा है कभी कभी बड़ी दिक्कतें होती हैं। क्योंकि इसी भवन में सरकारी धान,गेहूं केन्द्र भी बना हुआ है।जब धान क्रय केंद्र पर खरीदारी शुरू हो जाती है तो बीज रखने का अभाव हो जाता है।श्री सिंह कहा कि स्थाई राजकीय बीज भण्डार गृह के लिए कई बार डी ओ, डी डी से पत्र के माध्यम से अनुरोध किया गया परन्तु अभी तक भवन।निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया। स्थानीय क्षेत्र के किसान राजनाथ,अंगद,तारकेश्वर पांडेय,जय दीप,विनोद,जगदीश,श्यामलाल, गोविन्द सिंह,राजकुमार आदि किसानों ने स्थाई राजकीय बीज भण्डार गृह बनाएं जाने के लिए सम्बंधित अधिकारी सहित जिलाधिकारी का ध्यान इस ओर आकर्षित किया है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles