
संदिग्ध हाल में बंद पड़ी बोरी दुकान पर युवक रखकर फरार
संदिग्ध हाल में बंद पड़ी बोरी दुकान पर युवक रखकर फरार
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत केकराही के एक मिठाई की दुकान पर लगभग 5:00 एक महिला सहित दो युवक मोटरसाइकिल से आए और मिठाई के दुकान पर एक बंद बोरी का पैकेट जो संदिग्ध हाल में रख कर चले गए जो कह रहे थे कि हम 5 मिनट में आकर के इसको ले जाएंगे परंतु खबर लिखे जाने तक वह व्यक्ति रखी सामान लेने नहीं आए। दुकान मालिक सोना देवी ने बताया कि एक बाईक पर चालक के साथ एक युवती भी बैठी थी,दुकान के सामने बाईक रुकी तो वह समझी कि मिठाई लेने हेतु ग्राहक आ रहे है।बाइक चालक ने एक बोरी मे भरा सामान रखकर कहा अभी 05 मिनट मे आकर अपनी सामान ले जाऊंगा।
सुबह 05 बजे से अब तक सामान लेने उक्त बाईक वाले नही पहुचे,जिससे दुकान दार ने ग्राम प्रधान राम चंद्र प्रजापति को बुलाकर अन्य ग्रामीणों को भी सूचना दिया।दूसरे के सामान का पड़ा देख लोगो मे तरह तरह की चर्चाये हो रही है। बोरी खोले जाने पर ही स्पष्ट हो पाएगा कि इसमें क्या रखा है।











