
* चंदौली मे 9.60 करोड़ की लागत से सावित्रीबाई फुले महाविद्यालय में बनेगा विज्ञान संकाय भवन, नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया भूमि पूजन*
* चंदौली मे 9.60 करोड़ की लागत से सावित्रीबाई फुले महाविद्यालय में बनेगा विज्ञान संकाय भवन, नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया भूमि पूजन*
चन्दौली,अविनाश तिवारी
जिले के चकिया तहसील क्षेत्र अंतर्गत स्थित सावित्रीबाई फुले राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में ₹9 करोड़ 60 लाख की लागत से बनने वाले विज्ञान संकाय भवन का शिलान्यास एवं भूमि पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा विधायक पंकज सिंह पहुंचे। उन्होंने चकिया विधायक कैलाश आचार्य के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधि की लगन से क्षेत्र के छात्रों को यह बड़ी सौगात मिली है।
नोएडा विधायक पंकज सिंह ने कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नई शिक्षा नीति, मेडिकल कॉलेजों की संख्या में अभूतपूर्व बढ़ोतरी और सख्त नकल विरोधी कानून जैसे ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। शिलान्यास के बाद जल्द ही इस भवन का उद्घाटन भी किया जाएगा। छात्रों की जरूरत के अनुसार होम साइंस और अन्य आधुनिक सुविधाएं भी यहां उपलब्ध कराई जाएंगी।
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि योगी सरकार में भ्रष्टाचारियों और दोषियों के खिलाफ सरकार का सख्त डंडा चलता है और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।
राम मंदिर और विभिन्न जांचों के मुद्दे पर समाजवादी पार्टी को घेरते हुए पंकज सिंह ने कहा कि जनता अब सपा के असली चेहरे और चरित्र को भली-भांति पहचान चुकी है। झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और वॉटर कैनन के इस्तेमाल पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि नौजवानों की बातों को संवेदनशीलता से सुना जाना चाहिए। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो और छात्रों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राणा प्रताप सिंह, सूर्यमुनि तिवारी,नगर के वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे।











