हर घर तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन।

हर घर तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन।
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकासखंड के मंडल करमा के काकराही से करकी माइनर तक की हर घर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ गोपाल सिंह वैद, मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंह,जिला महामंत्री मंजू गिरी व किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया इस तिरंगा यात्रा कार्यक्रम हंस वाहिनी पूर्व माध्यमिक विद्यालय केकराही के छात्र छात्राएं हाथ में तिरंगा अभियान में मण्डल कार्यकर्ताओं के साथ सहभागी रहे। इस दौरान किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरव पूर्ण अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान आयोजन किया जा रहा है ।गोपाल सिंह वैद्य ने कहा कि यह अभियान केवल राष्ट्रीय ध्वज फहराने तक सीमित नहीं है बल्कि इसके माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं में राष्ट्रीय प्रेम राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंह ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि क्षेत्र के लोगों को तिरंगा फहराने के लिए प्रेषित कर हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन तक पहुंचना है और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जिम्मेदारी व संभावना के प्रति अपने आसपास के लोगों को तिरंगा अभियान में सहभागी बनने के लिए प्रेरित करना है। इस मौके पर जिला महामंत्री मंजू गिरी किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, गोपाल सिंह वैद्य, मंडल अध्यक्ष अंकुर सिंह ,प्रभु नारायण मिश्र,बीरेंद्र सिंह,राज कुमार,आनंद केशरी सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर के प्रति भाग किया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles