
*आटो रिक्शा-स्कूटी की टक्कर में सहायक अध्यापिका घायल*
*आटो रिक्शा-स्कूटी की टक्कर में सहायक अध्यापिका घायल*
•~ बिना लाइसेंस के नाबालिक द्रुत गति से बेतरतीब,अनियंत्रित चला रहे हैं ऑटो रिक्शा, आये दिन हो रही है दुर्घटना
*इंडिया न्यूज़ टीवी लाइव संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा चौकी अंतर्गत मारकुंडी ग्राम सभा के बहेरा टोला के समीप मंगलवार की सुबह तकरीबन 8 बजे स्कूटी से घर से विद्यालय जाते समय तथा विपरीत दिशा से आ रही एक न्यू ऑटो रिक्शा से आमने-सामने टक्कर हो जाने से स्कूटी सवार सहायक अध्यापिका घायल हो गयी जिन्हें ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन मे प्राथमिक इलाज कराने के पश्चात वापस घर भेज दिया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बिना लाइसेंस के नाबालिक द्रुत गति से बेतरतीब,अनियंत्रित ऑटो रिक्शा चला रहे है। इससे आये दिन सड़क दुर्घटनाएं घटित होती रहती हैं। नाबालिक बिना लाइसेंस के ऑटो रिक्शा चालक द्रुत गति से ऑटो चला रहा था जो टर्निंग पर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही
स्कूटी नं.यूपी 64आर/3934 से जा टकराया गया। संजोग अच्छा था कि मारकुंडी ग्राम पंचायत के प्राइमरी पाठशाला पनिकिनिया में तैनात सहायक अध्यापिका कनकलता यादव (35 वर्ष ) पत्नी अखिलेश यादव निवासिनी मारकुंडी गुरमा मोड को चोटे आयी हैं। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से आनन-फानन में प्राथमिक इलाज के पश्चात वापस घर भेज दिया गया। बताते है कि सहायक अध्यापिका कनकलता यादव नित्य दिन की भांति मंगलवार को भी घर से विद्यालय बच्चों को पढ़ाने अपनी स्कूटी से जा रही थी कि बीच रास्ते में ही दुर्घटना घटित हो गया।











