
*भाजपा आरक्षण खत्मकर महंगाई,गरीबी,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी को जन्म देकर समाज के कमजोर,दबे,कुचले लोगों को करना चाहती है परेशान- राम आसरे विश्वकर्मा*
*भाजपा आरक्षण खत्मकर महंगाई,गरीबी,भ्रष्टाचार,बेरोजगारी को जन्म देकर समाज के कमजोर,दबे,कुचले लोगों को करना चाहती है परेशान- राम आसरे विश्वकर्मा*
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
भारतीय जनता पार्टी की सरकार पीडीए की कभी हितैषी नहीं हो सकती। यह इनके आरक्षण को खत्म करना चाहती है। संविधान की रक्षा के लिए इससे सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।
उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय सचिव राम आसरे विश्वकर्मा ने मंगलवार को घोरावल विधान सभा क्षेत्र के शाहगंज स्थित एक लाँन में पीडीए जन पंचायत तथा जनसंवाद को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लगातार झूठ बोलकर और बरगलाकर सत्ता पर काबिज होना चाहती है। इसका पीडीए के लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। यह महंगाई, गरीबी, भ्रष्टाचार तथा बेरोजगारी को जन्म देकर समाज के कमजोर, दबे और कुचले लोगों को परेशान करना चाहती है। भाजपा सरकार में पिछड़ों, दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। समाज के इन तबके के पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। गाजीपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक बिटिया के साथ सामंती लोगों द्वारा हुई शर्मसार घटना के आरोपी आज भी सुरक्षित हैं।पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार में पीडीए के साथ ही विश्वकर्मा समाज को सम्मान मिलता था। आज भाजपा सरकार भले ही पीडीए के सहयोग की बात करती है किंतु उन्हें अधिकार नहीं देना चाहती। प्रदेश में हजारों प्राइमरी स्कूलों को बंद कर भाजपा सरकार यह साबित कर दिया कि वह नहीं चाहती कि पीडीए के लोग शिक्षित बने उन्हें रोजगार मिले और अपने हक -अधिकार की मांग के लिए स्वतंत्र रूप से खुलकर बात रख सके। पूर्व मंत्री ने आगे यह भी कहा कि भाजपा सरकार की शिक्षा, चिकित्सा बिजली, पानी, किसान, रोजगार नहीं बल्कि पेपर लिक, शराब तथा नशीला पदार्थ प्राथमिकता में है।जन पंचायत को पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे, राजेंद्र सिंह पटेल, परमेश्वर दयाल आदि ने भी संबोधित करते हुए कहा कि 2027 में भाजपा को हटाकर सपा की सरकार बनाने के लिए सभी को एकजुट होकर कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। जन पंचायत को पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव, श्याम बिहारी यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ0 लोकपति सिंह पटेल, जय प्रकाश प्रकाश उर्फ़ चेखुर पाण्डेय, राजेश विश्वकर्मा, राम भरोसे सिंह, मो0 सईद कुरैशी, रामप्यारे सिंह पटेल, दिनेश विश्वकर्मा, त्रिपुरारी गोंड़ आदि ने भी सम्बोधित किया।
इस मौके विश्वकर्मा ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष नारायण विश्वकर्मा, अजीत कुमार मौर्य, मन्नू पाण्डेय, कुलभूषण, लाल बहादुर पाल, डॉ. विनोद विश्वकर्मा, विजेंद्र विश्वकर्मा, विनोद विश्वकर्मा, सुरेंद्र विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा सहित भारी संख्या में पीडीए के लोग एवं सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव तथा संचालन विधान सभा अध्यक्ष घोरावल बाबूलाल यादव ने किया।











