*चंदौली में देशभक्ति का सैलाब: जिला प्रशासन की पहल पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे*

*चंदौली में देशभक्ति का सैलाब: जिला प्रशासन की पहल पर निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजे ‘भारत माता की जय’ के नारे*

चंदौली  (अविनाश तिवारी ब्यूरो )

जिले में गुरुवार को राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का एक अभूतपूर्व और प्रेरणादायी नजारा देखने को मिला। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित विशाल तिरंगा यात्रा ने पूरे शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।
इस भव्य यात्रा की शुरुआत सदर विकासखंड स्थित महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज परिसर से हुई। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज से शुरू होकर यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों व बाजारों से गुजरते हुए अपने तय गंतव्य पर संपन्न हुई। इस आयोजन में सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा थामे युवाओं और बच्चों के चेहरों पर राष्ट्रप्रेम का साफ उत्साह नजर आ रहा था। पूरी यात्रा के दौरान मार्ग ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से गूंजता रहा, जबकि स्थानीय नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने अपने उदबोधन में बताया कि”हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारी राष्ट्रीय आन, बान और शान का प्रतीक है। इसे फहराना और इसके प्रति सम्मान व्यक्त करना हर नागरिक का परम कर्तव्य है। युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास को समझकर वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेनी चाहिए और देश सेवा में अपना योगदान देना चाहिए।”
वही पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि “तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि यह समाज में शांति, एकता और भाईचारे का संदेश देने का सशक्त माध्यम है। उत्तर प्रदेश पुलिस आम जनता की सुरक्षा के लिए हमेशा मुस्तैद है और इस तरह के आयोजनों से नागरिकों तथा प्रशासन के बीच आपसी विश्वास और तालमेल और अधिक मजबूत होता है।”


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles