राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तिरंगा यात्रा का किया गया आयोजन 

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तिरंगा यात्रा का किया गया आयोजन

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा मे गुरुवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली में महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, NSS स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
रैली का उद्देश्य छात्र छात्राओं एवं समाज में राष्ट्रप्रेम, देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता, अखंडता तथा तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को जागृत करना था। प्राचार्य जी के नेतृत्व में सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में रैली निकाली। इस दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत हो गया।
रैली के माध्यम से छात्र छात्राओं को यह संदेश दिया गया कि तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता, गौरव और राष्ट्रीय अस्मिता का प्रतीक है। प्राचार्य जी ने अपने संबोधन में छात्राओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा देश की प्रगति में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
NSS स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ रैली में भाग लिया। शिक्षकगण एवं कर्मचारियों की सहभागिता ने कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाया। इस आयोजन ने महाविद्यालय परिवार में देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्रीय एकता की भावना को सुदृढ़ किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। तिरंगा रैली सभी प्रतिभागियों के लिए प्रेरणादायी एवं गौरवपूर्ण अनुभव रही।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles