
*इन्द्रदेव किसानों पर हुए मेहरबान, झमाझम हुई बरसात,खिले चेहरे*
*इन्द्रदेव किसानों पर हुए मेहरबान, झमाझम हुई बरसात,खिले चेहरे*
•~उमस से मिली राहत, झमाझम बरसात होने से बागबाग हुए किसान
*इंडिया न्यूज़ टीवी लाइव संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। पिछले कई दिनों के बाद इन्द्रदेव किसानों पर मेहरबान हुए हैं।अन्य क्षेत्रों में हो रही बरसात की खबर सुन इस इलाके के किसान मायूस और निराश थे, लेकिन गुरूवार को हुई झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिल गये। हालांकि यह पानी बाधित धान की रोपाई के लिए कारगर नहीं है। इससे रोपे गये धान के पौधे को कुछ हद तक फायदा जरूर पहुंचा है। उमस से भी राहत मिली है। मौसम भी खुशनुमा सा हो गया है। किसान भारी बरसात की उम्मीद में आसमान की ओर निगाहें फैलाये हुए है।
बताते चलें कि मौसम विभाग के मुताबिक गुरूवार की दोपहर मौसम अचानक बदल गया और शुरू हो गयी बारिश। यह पानी बोई गई खरीफ फसलों के साथ ही रोपित धान के पौधे के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। खेतो में फटी दरारें भी कुछ हद तक पट गयी। गलियों, सड़कों तथा क्यारियों में पानी दिखने लगा। उमस से भी कुछ राहत मिल गयी। धान की फसल पीली होते देख तमाम साधन सम्पन्न किसान सिंचाई करने में जुट गये थे। किन्तु साधन विहिन किसान भगवान भरोसे थे। जिन्हे भी इन्द्रदेव ने फिलहाल राहत
पहुुंचा दिया। आसमान में छाये बादलों की तरफ अन्नदाता इस आस में टकटकी लगाये हुए हैं कि ऐसी बरसात हो जाये जिससे चारों तरफ पानी ही पानी दिखने लगे। ताल-तलैया, पोखरे, नदी-नाले पानी से लबालब हो गये और किसानों की पानी के अभाव में बाधित धान की रोपाई पूरी हो सका। देखना है कि मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान सोनभद्र जिले के इस इलाके के लिए कितना सही साबित होता है। क्योंकि अगामी 16 अगस्त तक यहां भारी बारिश को लेकर अलर्ट किया गया है। जबकि समाचार लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही।











