
*नौगढ़ में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत शहीद और युद्ध वीर परिवारों का सम्मान*
*नौगढ़ में ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत शहीद और युद्ध वीर परिवारों का सम्मान*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ : “हर घर तिरंगा अभियान” के अंतर्गत प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आज शहीद एवं युद्ध वीर परिवार के घर भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार की अध्यक्षता में पार्टी के प्रमुख नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के घर पहुंचकर उनके परिजनों को सम्मानित किया।
सम्मानित किए गए वीर परिवारों के सदस्य:
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. वालरूप चौहान के पुत्र शम्भु चौहान स्व. राम गुलाम विश्वकर्मा की पुत्रवधुएं जगवंती देवी और बसंती देवी,स्व. राम पतन यादव की पुत्रवधु विमली देवी
स्व. राम लखन खरवार के पौत्र राम केश
इस गरिमामयी कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र साहनी, सह-संयोजक व मंडल मंत्री अरविंद कुमार, मंडल मंत्री राजेन्द्र यादव, प्रधान प्रतिनिधि दीपक गुप्ता, और बूथ अध्यक्ष मनोज कुमार सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











