*सड़क हादसे में मारकुंडी ग्राम प्रधान गंभीर घायल, वाराणसी रेफर*

*सड़क हादसे में मारकुंडी ग्राम प्रधान गंभीर घायल, वाराणसी रेफर*

*इंडिया न्यूज़ टीवी लाइव संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा-सोनभद्र। डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के वाराणसी – शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर डाला खन्ना कंपनी के समीप गुरुवार की रात करीब नौ बजे एक सड़क दुर्घटना में मारकुंडी ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया।दुर्घटना के बाद घायल ग्राम प्रधान को तत्काल उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देर रात वाराणसी रेफर कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही मारकुंडी ग्रामसभा सहित आसपास के क्षेत्रों में चिंता का माहौल बन गया। ग्राम प्रधान के परिजन, ग्रामीण एवं शुभचिंतक उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। लोगों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने और जल्द सकुशल घर लौटने की कामना की है।
*हादसे से क्षेत्र में चिंता की लहर*
मारकुंडी ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव के घायल होने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं परिचितों ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सभी ने उनके बेहतर उपचार और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।फिलहाल ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव का वाराणसी में उपचार जारी है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles