
80वीं स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी,निजी शिक्षण संस्थानों पर फहराया गया तिरंगा
80वीं स्वतंत्रता दिवस पर सरकारी,निजी शिक्षण संस्थानों पर फहराया गया तिरंगा
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के सरकारी एवं अर्ध सरकारी,निजी शिक्षण संस्थानों और प्रतिष्ठानों पर स्वतंत्रता दिवस का राष्ट्रीय पर्व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया और शान से तिरंगा फहराया गया। ईश्वर प्रसाद महाविद्यालय देवरा राजा में प्रबंधक मनीष पांडेय ने ध्वजरोहण किया,हंस वाहिनी पूर्व माध्यमिक विद्यालय केकरही में ग्रा प ए के जिला उपाध्यक्ष सेराज अहमद पत्रकार ने ध्वजारोहण किया, न्यू उपकाकर हास्पिटल ककराही में ग्रा प ए जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया ,बाबा बिहारी इण्टर कालेज भरकवाह के परिसर मे प्रबन्धक बुद्धिनाथ सिंह यादव ने झंडा फहराया,करमा थाना परिसर मे थाना प्रभारी सूर्यभान ने फहराया,हंस वाहिनी इंटर कॉलेज कसया में प्रबन्धक राजेश कुमार मिश्रा ने ध्वजरोहण किया,मां विंध्यवासिनी इंटर
कॉलेज पापी में प्रबन्धक सर्वजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया इस दौरान बच्चों द्वारा सुन्दर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया आये हुए मुख्यअतिथियो ने शहिदों को नमन् करते हुए कहा कि आज के दिन हमे संकल्प लेना चाहिये कि हमारा देश अखंड एवं विकसीत रहे और सम्पूर्ण विश्व का नेतृत्व कर सके।राजनीतिक भावनाओं से हटकर हम एक जुट रहें , देश की गरिमा का तिरंगा इसी तरह लहराता रहे।
बाबा बिहारी इंटर कालेज में सपा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश का इतिहास बड़ा ही गौरव शाली रहा है, बच्चो को शिक्षित और संगठित होकर समाज के उत्थान के लिए आगे आना चाहिए । रजा मेमोरियल पब्लिक स्कूल मे प्रबन्धक शरीफ अहमद खान ने झंडा फहराया और शहिदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया।बच्चों ने आकर्षक सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया l











