
*एनटीपीसी रिहंद में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का भव्य आयोजन*
*एनटीपीसी रिहंद में गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती का भव्य आयोजन*
बीजपुर/सोनभद्र( संदीप राय )
एनटीपीसी रिहंद में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के समापन समारोह का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दोनों महान विभूतियों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। नवोदय मिशन एवं मालवीय मिशन के बच्चों तथा एनटीपीसी कर्मचारियों द्वारा कविता पाठ, भाषण एवं भजन प्रस्तुत किए गए। इस दौरान महात्मा गांधी के प्रिय भजनों की भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख रिहंद, संजय असाटी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन तथा राष्ट्र निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया। उन्होंने सभी से सादगी, सत्यनिष्ठा, देशभक्ति, स्वच्छता एवं कर्तव्यनिष्ठा जैसे आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा-2026 के समापन अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सेवा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को बढ़ावा देते हुए स्वच्छ, स्वस्थ एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया गया।











