*तिरंगे के रंग में रंगा गुरमा- मारकुंडी अंचल, जिला कारागार से गांव-गांव तक गूंजा देशभक्ति का जज्बा*

*तिरंगे के रंग में रंगा गुरमा- मारकुंडी अंचल, जिला कारागार से गांव-गांव तक गूंजा देशभक्ति का जज्बा*
•~ जिला कारागार में जेल अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण, बंदियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां; स्कूलों व संस्थानों में भी उत्साह से मना स्वतंत्रता दिवस

*इंडिया न्यूज़ टीवी लाइव संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा-सोनभद्र। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस गुरमा, जिला कारागार एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह से ही तिरंगा फहराने के साथ देशभक्ति के गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
*जिला कारागार में दिखा देशभक्ति का उत्साह*
जिला कारागार के मुख्य द्वार पर जेल अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिस, पीएसी, महिला- पुरुष बंदीरक्षकों की परेड की सलामी ली। कारागार परिसर में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।आजादी के जश्न में महिला एवं पुरुष बंदियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। बंदियों ने ‘अनेकता में एकता’ की भावना पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों पर खूब तालियां बजीं और कारागार परिसर का माहौल राष्ट्रप्रेम से सराबोर रहा।
*गुरमा पुलिस चौकी में भी फहराया तिरंगा*
गुरमा पुलिस चौकी परिसर में चौकी प्रभारी श्री प्रकाश ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के बाद मिष्ठान का वितरण किया गया।इस मौके पर दयाशंकर पांडेय “पांडे बाबा” ,गुलशन सरोज, बृजेश कुमार,अनिल कुमार, श्रीकांत समेत अन्य पुलिस सहकर्मी मौजूद रहे।
*शिक्षण संस्थानों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम*
गुरमा नगर पंचायत क्षेत्र के जय ज्योति इंटर कॉलेज, शिशु शिक्षा निकेतन, विंध्य माध्यमिक जूनियर हाईस्कूल, मारकुंडी पंचायत भवन, इंडियन बैंक, कंपोजिट विद्यालय चकरिया प्रथम, मार्डन कॉन्वेंट विद्यालय सहित विभिन्न संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्यों एवं प्रबंधकों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के बीच मिष्ठान वितरित किया गया।इसी क्रम में डीएस पब्लिक स्कूल में भी ध्वजारोहण किया। छात्र- छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके बाद बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।
*पहाड़ी ग्रामीण अंचलों में भी दिखा उत्साह*
स्वतंत्रता दिवस का उत्साह गुरमा क्षेत्र के पहाड़ी ग्रामीण अंचलों तक भी देखने को मिला। केवटा, सलखन, पटवध, बेलछ, रुदौली समेत आसपास के गांवों में स्थित सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों और संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना का संचार किया।पूरे गुरमा अंचल में दिनभर ‘भारत माता की जय’ और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंजता रहा। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों में लोगों ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles