
*हरियाली की नई पहल: ढुटेर में खुली सम्राट नर्सरी*
*हरियाली की नई पहल: ढुटेर में खुली सम्राट नर्सरी*
•~ स्वतंत्रता दिवस पर हुआ शुभारंभ, सजावटी, फलदार, छायादार और औषधीय पौधों की मिलेगी भरपूर वैरायटी
*इंडिया न्यूज़ टीवी लाइव संवाददाता सेराज अहमद /अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। घोरावल विकासखंड क्षेत्र का ग्राम पंचायत ढुटेर जहां सब्जी उत्पादन के लिए अपनी अलग पहचान रखता है, वहीं अब यहां विभिन्न प्रजातियों के सजावटी, फलदार और औषधीय पौधे भी लोगों को आसानी से उपलब्ध होंगे। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ के अवसर पर “हर पौधा, हरियाली की ओर एक कदम” के उद्देश्य से सम्राट नर्सरी का भव्य शुभारंभ किया गया।नर्सरी का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान गुलाब सिंह चौहान ने विशिष्ट अतिथि शिक्षकगण यतिनंदलाल, राजकुमार एवं खड्गवीर सिंह की उपस्थिति में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना तथा फीता काटकर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने नर्सरी संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह की पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
अतिथियों ने कहा कि पौधे न केवल प्रकृति की सुंदरता और हरियाली बढ़ाते हैं, बल्कि स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पेड़-पौधों के बिना स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कल्पना संभव नहीं है। ऐसे में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।
*एक ही छत के नीचे पौधों की कई प्रजातियां*
सम्राट नर्सरी के प्रोपराइटर बबुंदर मौर्य एवं कृषि विभाग में कार्यरत अनुभवी विवेकानंद मौर्य ने बताया कि नर्सरी में सजावटी, फलदार, छायादार तथा औषधीय पौधों की विभिन्न प्रजातियां उपलब्ध हैं। पौधों को विशेषज्ञों की सलाह और सुझाव के अनुसार तैयार किया गया है। नर्सरी में पौधों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाता है तथा उनकी देखरेख विशेषज्ञों की निगरानी में की जाती है।नर्सरी के मुख्य कर्ताधर्ता रामानंद मौर्य ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने कहा कि नर्सरी का उद्देश्य ग्रामीणों को अच्छी गुणवत्ता वाले पौधे उचित मूल्य पर उपलब्ध कराने के साथ क्षेत्र में हरियाली को बढ़ावा देना है।
इस अवसर पर विजय कुमार मौर्य, सुदर्शन मौर्य, सुधेंद्र पांडेय, राकेश कनौजिया, अवधेश, मनोज सिंह, रामसिंह चौहान, प्रेमनाथ मौर्य, अनिल कुमार चौहान समेत क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
*पर्यावरण संरक्षण की ओर बढ़ता कदम:*
सम्राट नर्सरी के शुभारंभ को ग्रामीण क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने और लोगों को विभिन्न प्रजातियों के पौधे सहजता से उपलब्ध कराने की दिशा में सकारात्मक पहल माना जा रहा है।











