हौसला बुलंद चोरों ने फेरा समर सेवल पर हाथ।

हौसला बुलंद चोरों ने फेरा समर सेवल पर हाथ।

करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

स्थानीय थाना क्षेत्र के इमलीपुर फुलवारी गांव में बीती रात हौसला बुलंद चोरों ने किसान आनंद कुमार पुत्र ठाकुर प्रसाद के खेत पर बने कमरे का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे हुए फुर्र। किसान की मानें तो चोरों ने समरसेबल स्टेबलाइजर , स्टाटर ,रस्सी और केवल चुरा ले गए। किसान आनंद कुमार के अनुसार चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत 80 से नब्बे हजार रूपए है।
क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों की घटना से क्षेत्र के किसानों में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों की बात करें तो इलाके में लगातार चोरी की वारदातें हो रही है लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी चोरी का खुलासा नहीं किया न तो कोई भी चोरों को पकड़ने में सफल हुए है।चर्चा की मानें तो क्षेत्रों में पिछले कुछ महीनो में दर्जनों में ऐसी घटनाएं सामने आई है लेकिन अभी तक किसी मामले का खुलासा पुलिस द्वारा नहीं किया गया इससे चोरों के हैसले बुलंद होते जा रहे हैं ।घटना की सूचना मिलने पर 112 नंबर की टीम और हलका इंचार्ज चंद्रभान मौके पर पहुंचे और बताया कि किसान आनंद द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी
अब सवाल यह उठता है की चोरी की जगह से महज 500 मीटर की दूरी पर बाजार में 112 नंबर का अड्डा है और चोरी को अंजाम देने में लगभग दो से तीन घंटे का समय लगा होगा लेकिन इसकी भनक 112 नंबर को नहीं लगा।स्थानीय किसानों ने सम्बंधित अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles