*एनटीपीसी टाउनशिप में बाढ़ जैसे हालात, सीआईएसएफ फायर विंग ने सात लोगों को सुरक्षित निकाला*

*एनटीपीसी टाउनशिप में बाढ़ जैसे हालात, सीआईएसएफ फायर विंग ने सात लोगों को सुरक्षित निकाला*

*तीन बच्चों समेत एक ही परिवार के सात सदस्य जलभराव में फंसे थे, लाइफ जैकेट और रस्सियों की मदद से किया गया रेस्क्यू*

बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )

रविवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश से एनटीपीसी रिहंदनगर टाउनशिप में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए। भारी बारिश के कारण तरंग ऑडिटोरियम एवं क्वार्टर नंबर A-143 के आसपास के आवासीय क्षेत्र में करीब साढ़े चार फीट तक पानी भर गया। जलस्तर बढ़ने से एक ही परिवार के सात सदस्य, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल थे, अपने आवास में फंस गए।

घटना की सूचना रात करीब 00:10 बजे एनटीपीसी के वरिष्ठ प्रबंधक (एचआर) धर्मेंद्र गिरि ने सीआईएसएफ को दी। सूचना मिलते ही सहायक कमांडेंट (फायर) आलोक कुमार चौधरी ने तत्काल रेस्क्यू टीम एवं वॉटर टेंडर (UP-64-CT-4898) को घटनास्थल के लिए रवाना किया।

घने अंधेरे और कमर तक भरे पानी के बीच सीआईएसएफ फायर विंग के जवानों ने जलमग्न आवासों में तलाशी अभियान शुरू किया। जवानों ने लाइफ जैकेट, लाइफ बॉय और रस्सियों की सहायता से अथक प्रयास करते हुए दो पुरुषों, दो महिलाओं और तीन बच्चों समेत सभी सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान एसी (एग्जीक्यूटिव) पी. शिव राव, अग्निशमन निरीक्षक तथा एनटीपीसी के एचआर अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की।

सुरक्षित बाहर निकाले गए सभी सात लोगों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से एनटीपीसी अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद सभी को सुरक्षित पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

रेस्क्यू टीम ने पूरे प्रभावित क्षेत्र की दोबारा तलाशी लेकर यह सुनिश्चित किया कि कोई अन्य व्यक्ति जलभराव में फंसा नहीं है। इसके बाद सभी आवश्यक उपकरणों के साथ राहत एवं बचाव दल सुरक्षित फायर स्टेशन लौट आया।

समय पर मिली सूचना और सीआईएसएफ फायर विंग की त्वरित कार्रवाई से सात लोगों की जान बच गई।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles