
*रक्षाबंधन पर शिक्षक संघ मनाएगा सालगिरह उत्सव, जिलेभर के शिक्षक होंगे शामिल*
*रक्षाबंधन पर शिक्षक संघ मनाएगा सालगिरह उत्सव, जिलेभर के शिक्षक होंगे शामिल*
•~ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के निर्वाचन का एक वर्ष पूरा होने पर 24 अगस्त को कार्यक्रम
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जिला शाखा सोनभद्र की ओर से जिला कार्यकारिणी के निर्वाचन का एक वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जिलेभर के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ संघ के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे।
संघ की ओर से जारी सूचना के अनुसार 24 अगस्त 2026 को चोपन स्थित श्याम लॉन में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के साथ ही संस्था की सालगिरह को उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा।
आयोजकों के मुताबिक कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षक संगठन की एकजुटता, आपसी भाईचारे और संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करना है। इस दौरान जनपद के विभिन्न विकासखंडों से शिक्षक एवं शिक्षिकाएं तथा संघ के पदाधिकारी सहभागिता करेंगे।संघ पदाधिकारियों ने जिले के सभी संबंधित शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं से कार्यक्रम में सहभागिता करने की अपील की है। आयोजन को लेकर शिक्षक संघ से जुड़े सदस्यों में उत्साह का माहौल है।रक्षाबंधन के पर्व पर आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम संगठन की एक जुटता और शिक्षक समाज के आपसी संबंधों को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।











