
भ्रष्टाचार निवारण संगठन की फर्जी, द्वेषपूर्ण कार्रवाई का लेखपालों ने किया विरोध
-भ्रष्टाचार निवारण संगठन की फर्जी, द्वेषपूर्ण कार्रवाई का लेखपालों ने किया विरोध
-सौंपा मुख्यमंत्री को ज्ञापन
सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
रावल तहसील क्षेत्र के राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने उपजिलाअधिकारी कार्यालय पर एकदिवसीय धरना- प्रदर्शन के माध्यम से भ्रष्टाचार निवारण संगठन ( एंटी करप्शन विजिलेंस) टीम द्वारा फर्जी एवं द्वेष से पूर्ण की गई कार्रवाई की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंप कर फर्जी करवाई पर रोक लगाने की अपील की है।
तहसील घोरावल के राजस्व विभाग द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत एंटी करप्शन कार्रवाई के विरोध में एकदिवसीय धरना- प्रदर्शन कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्व कर्मियों ने चार सूत्री मांगों के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। लेखपालों मेंं जिला महामंत्री अमित शुक्ला ने कहा कि भ्रष्टाचार निवारण संगठन एवं विजिलेंस विभाग द्वारा किसी भी निर्दोष कर्मचारी कार्रवाई को यदि फर्जी तरीके से अवैध हथकंडा अपनाते हुए आरोप पत्र दाखिल किया गया तो निश्चित रूप से लेखपाल संघ द्वारा व्यापक पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
सरदार भगत सिंह,रविकांत, अशोक शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा इन को भी तय दिशा निर्देशन जारी करें। लेखपाल उत्कर्ष द्वीप के विरुद्ध पुलिस विभाग से अथवा निष्पक्ष जांच एजेंसी के माध्यम से एवं समस्त सीसीटीवी फुटेज, वायरल वीडियो, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य, शिकायत एवं फोन टैपिंग आदि की निष्पक्षता पूर्वक जांच करने के उपरांत ही दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करें। विरोध प्रदर्शन करने वालों में आदित्य ,सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सोनालिका,गौरव सिंह, आशीष ,रंजीत,अलका, फिरदौस कौसर उपस्थित रहे।











