
साईं हॉस्पिटल कालेज में छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन
साईं हॉस्पिटल कालेज में छात्र-छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
शनिवार को साईं हॉस्पिटल एंड कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग, सजौर, सोनभद्र में विदाई समारोह कार्यक्रम किया गया जिसमें संस्थान की प्रबंधक डॉक्टर अनुपमा सिंह व प्रबंध निदेशक डॉक्टर वी0 सिंह के द्वारा सरस्वती वंदन पूजन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया जिसमें अंतिम वर्ष में आए हुए सीनियर छात्र/छात्रा बी0एस0सी नर्सिंग, ए0एन0एम,जी0एन0एम के छात्र/छात्राओं को जूनियर बी0एस0सी नर्सिंग, ए0एन0एम,जी0एन0एम छात्र/छात्राओं द्वारा फेयरवेल पार्टी देकर उनका स्वागत और भव्य अभिनंदन किया गया इस कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं द्वारा दिल मोह लेने वाला संगीत , सांस्कृतिक नृत्य का आयोजन किया गया प्रबंधक डॉक्टर अनुपमा सिंह जी द्वारा बीएससी नर्सिंग मिस्टर फेयरवेल विनीत राज मिस फेयरवेल शाइस्ता रजा, जी0एन0एम0 श्वेता कुमारी, ए0एन0एम0 श्वेता सभी को उपहार देकर सम्मानित किया गया बाकी अन्य छात्र छात्राओं को फोटो फ्रेम/ गिफ्ट वितरण कर बधाई व उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई इस कार्यक्रम में उपस्थित नर्सिंग एच0ओ0डी0 कुसुम, फार्मेसी एच0ओ0डी0 विनय कुमार पांडे, रागिनी श्रीवास्तव, माया शाह, दिव्यांशी बोस, बसुंधरा, ज्योति मैनेजर मनोज कुमार, आदर्श सिंह एवं समस्त शिक्षकगण छात्र/छात्रा तथा अन्य सभी लोग उपस्थित रहे।











