रक्षाबंधन से पहले शिक्षामित्र का मिलेगा मानदेय-शिवकुमार शुक्ल

रक्षाबंधन से पहले शिक्षामित्र का मिलेगा मानदेय-शिवकुमार शुक्ल

सोनभद्र( विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

लखनऊ उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार शुक्ल के प्रयासों के चलते प्रदेश के सभी शिक्षामित्र भाई बहनों को रक्षाबंधन से पहले मानदेय की धनराशि प्राप्त होगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने इस बाबत जनपद के समस्त जिला अध्यक्षों से कहा है कि प्रत्येक दशा में अपने जिले की उपस्थिति पत्रावली दुरुस्त करवा लें ताकि सोमवार अथवा मंगलवार को सभी लोगों के खाते में मानदेय की धनराशि पहुंच जाएगी। भाई बहनों का पवित्र पर्व रक्षाबंधन पर किसी भी प्रकार की समस्या ना हो सके इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं बेसिक शिक्षा परिषद से जुड़े सभी अधिकारियों को इस कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया साथ ही शिक्षामित्र का भविष्य सुरक्षित हो सके इसके लिए 12 महीने का समान कार्य समान वेतन रूपी नियमावली में संशोधन करते हुए महत्वपूर्ण आदेश निर्गत करें।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles