“खेलो इंडिया डायलॉग: खेल की बात प्रधानमंत्री के साथ” कार्यक्रम का आयोजन ,

*खेलो इंडिया डायलॉग: खेल की बात प्रधानमंत्री के साथ” कार्यक्रम का आयोजन *

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

27 अगस्त 2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ,ओबरा ,सोनभद्र ,में “खेलो इंडिया डायलॉग: खेल की बात प्रधानमंत्री के साथ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के स्मार्ट रूम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करना, खेल संस्कृति को बढ़ावा देना तथा प्रधानमंत्री के संवाद के माध्यम से खेलों के महत्व, अनुशासन, फिटनेस एवं स्वस्थ जीवन-शैली के प्रति प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आलोक यादव, प्राचार्य प्रोफ.
डॉ. प्रमोद कुमार एवं सभी विद्वान प्राध्यापको की गरिमामयी उपस्थिति रही। महाविद्यालय के कार्यालय स्टाफ से अरुण , सैफुद्दीन, अभिषेक एवं प्रिंस, जाह्नवी, अनुराग ने भी कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री के संवाद को विद्यार्थियों एवं उपस्थित महाविद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी, नियमित व्यायाम तथा खेल भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया l


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles