*एड.सुषमा यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी,समाजवादी महिला सभा की बनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष*

*एड.सुषमा यादव को मिली बड़ी जिम्मेदारी,समाजवादी महिला सभा की बनी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष*
•~ संगठन को मजबूत करने पर रहेगा फोकस

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी से जुड़ी बड़ी राजनीतिक खबर में सुषमा यादव एडवोकेट को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नामित किया गया है। यह नियुक्ति समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष सीमा राजभर बागी (भावना) की ओर से जारी नियुक्ति-पत्र के माध्यम से की गई है।नियुक्ति-पत्र मे पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को अधिक मजबूत और गतिशील बनाने की जिम्मेदारी का उल्लेख किया गया है।
बताते हैं कि सुषमा यादव एडवोकेट पिछले लगभग 22 वर्षों से इलाहाबाद उच्च न्यायालय में आपराधिक मामलों की अधिवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। प्रदेश के विभिन्न जिलों और क्षेत्रों में उनके व्यापक संपर्क को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।उन्होंने 2025 उत्तर प्रदेश बार काउंसिल चुनाव के दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों, तहसीलों और विधानसभा क्षेत्रों का व्यापक दौरा किया। इसके अलावा 2022 विधानसभा चुनाव तथा विभिन्न उपचुनावों में भी उन्होंने संगठनात्मक और चुनावी गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाई।2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सुषमा यादव एडवोकेट की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। महिला संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने में उनकी भूमिका अहम रहने की उम्मीद है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles