
* कई दिनों से जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले गये,ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर *
* कई दिनों से जले ट्रांसफार्मर नहीं बदले गये,ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर *
करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित खैरपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले खैराही गांव में 63केवीए, एवं उसी फीडर के अंतर्गत इमामबाड़े में भी एक 10केवीए,तथा करमा फीडर के अंतर्गत आने वाले इमामबाड़े में भी10 के वीए का ट्रांसफार्मर बिगत कई दिनों से जला पड़ा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों को दे दिया है ।लेकिन अभी तक कोई पहल नहीं हुई है जिससे ग्रामीण बारिश के मौसम में अंधेरे में रहने के लिए मजबूर है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पसही विद्युत उपकेंद्र से संचालित होने वाली विद्युत आपूर्ति बदहाल है जिसमें कई दिनों से कई ट्रांसफार्मर जले पड़े है ।जानकारी के बावजूद भी कोई सक्षम अधिकारी द्वारा पहल नहीं किया जा रहा है ।पसही विद्युत से निकलने वाली खैरपुर फीडर अंतर्गत आने वाले विद्युत आपूर्ति जो खैराही से होकर जाती है जहां लगे मुख्य नहर घाघर के पास 63 केवीए का ट्रांसफार्मर तीन-चार दिन से जला पड़ा हुआ है जिससे आधा गांव अंधेरे में रहने को मजबूर है वही इमामबाड़े में भी एक 10 केवीए का ट्रांसफार्मर भी खैरपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले गांव में जला है इसी प्रकार करमा फीडर के अंतर्गत आने वाले इमामबाड़ा के पास ही10 केवीए का ट्रांसफार्मर भी कई दिनों से जाला है ।सभी उपरोक्त जले ट्रांसफार्मरों की ग्रामीणों ने संबंधित को शिकायत किया और जानकारी दी फिर भी कोई
ठोस कदम नहीं उठाया गया जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में रहने के लिए मजबूरी बन गया ग्रामीणों ने तत्काल जिला अधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है जिससे अंधेरे में रह रहे ग्रामीणों को निजात मिल सके। इस संदर्भ में सहायक अभियंता श्रवण कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना हमें प्राप्त है बरसात के कारण ट्रांसफॉर्मर रिपेयर नहीं हो पा रहा है एक-दो दिन में सभी ट्रांसफार्मर बदल दिए जाएंगे।











