
शिक्षक संघ ने चयन वेतनमान के लिए बी ई ओ को सौंपा ज्ञापन।
शिक्षक संघ ने चयन वेतनमान के लिए बी ई ओ को सौंपा ज्ञापन।
करमा,सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
स्थानीय विकास खंड स्थित बी ई ओ कार्यालय ककराही में 16448 शिक्षक भर्ती को 10 वर्ष पूर्ण – चयन वेतनमान के लिए BEO को सौंपा ज्ञापन।
सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, कर्मा के ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कुमार के नेतृत्व में 16448 शिक्षक भर्ती के 10 वर्ष पूर्ण होने पर चयन वेतनमान की मांग को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर उपस्थित होकर ज्ञापन दिया । इस अवसर पर संयुक्त मंत्री राजेश जायसवाल, शिक्षण संकुल मानवेंद्र पटेल, शिक्षण संकुल विजेंद्र सिंह, शिक्षक निरपत पटेल सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।
शिक्षकसंघ ने मांग की 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके 16448 भर्ती के सभी पात्र शिक्षकों को तत्काल चयन वेतनमान का लाभ दिया जाय।जिससे शिक्षकों को लाभ मिल सके।











