
*सलखन में गूंजा आजादी के वीर सपूत स्वतंत्रता अमर सेनानी शंकर प्रसाद गोंड का जयघोष, 112वीं जयंती पर श्रद्धा से नमन*
*सलखन में गूंजा आजादी के वीर सपूत स्वतंत्रता अमर सेनानी शंकर प्रसाद गोंड का जयघोष, 112वीं जयंती पर श्रद्धा से नमन*
•~ संघर्ष और राष्ट्रसेवा की गौरवगाथा को किया याद, सेनानी के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प,गूंजा राष्ट्रभक्ति का संदेश
•~ “त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की मिसाल थे शंकर प्रसाद गोंड, 112वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि”
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता/राघवेंद्र कुमार*
सलखन(सोनभद्र)। ग्राम पंचायत सलखन स्थित ग्राम पंचायत भवन में शनिवार, 12 सितंबर 2026 को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शंकर प्रसाद गोंड की 112वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने महान स्वतंत्रता सेनानी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य सलखन-पटवध हरिशंकर शुक्ला तथा विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत सदस्य सुनील सिंह गोंड रहे। अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने स्वतंत्रता संग्राम में शंकर प्रसाद गोंड के योगदान, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का आह्वान किया।
*त्याग और संघर्ष की विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प*
जयंती समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का त्याग देश की अमूल्य धरोहर है। आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर सेनानियों के संघर्ष और बलिदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना समाज की जिम्मेदारी है। उपस्थित लोगों ने शंकर प्रसाद गोंड के आदर्शों एवं राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में गुलाबचंद्रा ने संचालन किया। इस अवसर पर राघवेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान प्रत्याशी सलखन, सेनानी परिवार के सदस्य तथा क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन गोंडवाना वीरांगना महारानी दुर्गावती सेवा समिति, सलखन, सोनभद्र के तत्वावधान में किया गया। समारोह ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शंकर प्रसाद गोंड के संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति की स्मृतियों से जोड़ते हुए उनकी विरासत को संजोने का संदेश दिया।











