
* बाईक और साईकिल की टक्कर में 60वर्षीय घायल।*
* बाईक और साईकिल की टक्कर में 60वर्षीय घायल।*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेंदुआ पुल के समीप शनिवार को मोटरसाइकिल और साइकिल की टक्कर में 60 वर्षीय क्षेत्र पंचायत सदस्य दूरभाषा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह बाजार से काम निपटाकर अपने घर चमेर बांध लौट रहे थे, तभी नशे में धुत एक साइकिल सवार के अचानक सड़क पर आ जाने के कारण उन्हें बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों घायलों को नौगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सक डॉ. अजीत के अनुसार, साइकिल सवार को मामूली चोट लगने के बाद प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि सिर और कमर में गंभीर चोट आने के कारण बीडीसी दूरभाषा को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।











