*कच्चे मकान की दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत, तहसीलदार ने परिजनों को दी सांत्वना*

*कच्चे मकान की दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत, तहसीलदार ने परिजनों को दी सांत्वना*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
तहसील नौगढ़ के विशेषपुर गांव में शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे कच्चे मकान की दीवार गिरने से 80 वर्षीय रामधनी (पुत्र भगावन) गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें तुरंत इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चकिया में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार राहुल सिंह,लेखपाल मनीष सिंह चकिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया। प्रशासन द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह चंदौली में कराया जाएगा।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles