*ओबरा में गरजी पत्रकारों की एकजुटता की आवाज, दिसंबर में होगा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का भव्य जिला सम्मेलन*

*ओबरा में गरजी पत्रकारों की एकजुटता की आवाज, दिसंबर में होगा ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का भव्य जिला सम्मेलन*
•~ जिला सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर हुआ महामंथन, संगठन की मजबूती और पत्रकार हितों पर बनी सहमति
•~ अमरदीप सिंह के नेतृत्व में जुटे पत्रकार, सुरक्षा-सम्मान और अधिकारों की आवाज बुलंद करने का लिया संकल्प

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा,सोनभद्र। ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारिता की आवाज को मजबूती देने वाले ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) की ओबरा तहसील इकाई की महत्वपूर्ण तहसील स्तरीय बैठक रविवार को नगर स्थित किड्स केयर इंग्लिश स्कूल परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष अमरदीप सिंह ने की। बैठक में संगठन की मजबूती, पत्रकारों की एकजुटता, पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों तथा आगामी दिसंबर माह में प्रस्तावित भव्य जिला सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने को लेकर गहन मंथन किया गया।
*दिसंबर के जिला सम्मेलन को भव्य बनाने की तैयारी तेज*
बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष मनमोहन शुक्ला ने कहा कि दिसंबर माह में सोनभद्र में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का जिला सम्मेलन प्रस्तावित है। इसे भव्य और यादगार बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं सदस्य अभी से पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने ओबरा तहसील क्षेत्र के कोने-कोने में कार्यरत पत्रकार साथियों की सम्मेलन में शत-प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में तमाम चुनौतियों के बीच पत्रकार निडरता और निष्पक्षता के साथ समाज की समस्याओं को सामने लाने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे पत्रकारों की समस्याओं को संगठन के मंच से मजबूती से उठाना तथा उनके सम्मान और अधिकारों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है।
*संगठन को मजबूत और अनुशासित बनाने पर जोर*
जिला संरक्षक सत्यपाल सिंह ने संगठन को और अधिक चुस्त-दुरुस्त, अनुशासित एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही पत्रकारों के हितों की प्रभावी ढंग से पैरवी कर सकता है। बैठक में संगठन के विस्तार और आपसी समन्वय को लेकर भी महत्वपूर्ण सुझाव सामने आए।
*पदाधिकारियों और पत्रकारों को मिले आईडी कार्ड*
बैठक के दौरान ओबरा तहसील के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा उपस्थित वरिष्ठ एवं सम्मानित पत्रकारों को संगठन के आधिकारिक परिचय पत्र (आईडी कार्ड) वितरित किए गए। आईडी कार्ड मिलने पर पत्रकारों में उत्साह देखने को मिला।
*पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता*
वरिष्ठ पत्रकारों ने कहा कि वर्तमान दौर में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, अधिकार और एकजुटता बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों की जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने तथा पत्रकारों की आवाज को बुलंद करने में संगठन की भूमिका और अधिक प्रभावी होनी चाहिए।बैठक में संगठन के विस्तार, आपसी समन्वय, पत्रकार हितों की रक्षा तथा ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर भी विचार-विमर्श हुआ। उपस्थित सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और पत्रकार कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया।
किड्स केयर इंग्लिश स्कूल परिसर में आयोजित बैठक में ओबरा तहसील क्षेत्र के प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया से जुड़े बड़ी संख्या में पत्रकार, संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। समापन पर सभी ने दिसंबर में प्रस्तावित जिला सम्मेलन को भव्य, सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles