
*तीन दिवसीय भव्य गणेश उत्सव का शुभारम्भ,16 सितंबर को होगा विसर्जन*
*तीन दिवसीय भव्य गणेश उत्सव का शुभारम्भ,16 सितंबर को होगा विसर्जन*
बीजपुर/सोनभद्र( संदीप राय )
एनटीपीसी रिहंदनगर परिसर स्थित कर्मचारी कल्याण केंद्र (संगम) में गणेश चतुर्थी के अवसर पर तीन दिवसीय गणेश पूजा का भव्य आयोजन शुरू हुआ। गणेश प्रतिमा की विधिवत स्थापना के साथ आयोजित पूजन में एनटीपीसी के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय श्रद्धालु एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में शामिल हुए।परियोजना प्रमुख सह कार्यकारी निदेशक संजय असाटी एवं महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महाप्रबंधक (ओएंडएम) प्रणय कुमार नायक एवं उनकी धर्मपत्नी वर्तिका तथा महिला मंडल की उपाध्यक्षा रश्मि मोहंती ने यजमान की भूमिका निभाई। पंडित रामजी द्विवेदी के मंत्रोच्चार से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।आरती में महाप्रबंधक हेमेश कुमार वार्ष्णेय, पूजा समिति अध्यक्ष एन.एस. कोरंगा, महासचिव विजेंद्र कुमार मीना, मानव संसाधन प्रमुख राजेश बोईपाई सहित एनटीपीसी के कई अधिकारी, कर्मचारी एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।पूजन के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। समिति के उपाध्यक्ष जी.सी. साहु ने बताया कि तीन दिनों तक पूजन, आरती एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होगा। स्थानीय कलाकार उदय उपाध्याय, मिथिलेश शर्मा, पंकज कश्यप आदि आधुनिक वाद्ययंत्रों के साथ भक्ति प्रस्तुतियां देंगे। 16 सितंबर की शाम गणपति महाराज की प्रतिमा का विधि-विधान एवं ढोल-नगाड़ों के साथ विसर्जन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है।











