*एमएलसी विनीत सिंह से मिले ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, पत्रकार हितों और समस्याओं पर हुई चर्चा*

*एमएलसी विनीत सिंह से मिले ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष, पत्रकार हितों और समस्याओं पर हुई चर्चा*
•~ पत्रकारों की समस्याओं को लेकर जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने रखी प्रमुख बातें
~ ग्रामीण क्षेत्रों में पत्रकारों के समक्ष आ रही चुनौतियों से कराया अवगत

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता सेराज अहमद/अवधेश कुमार गुप्ता*

सोनभद्र। दैविक आपदा प्रबंधन जांच समिति के सभापति एवं विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) विनीत सिंह से ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन सोनभद्र के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने शिष्टाचारपूर्वक मुलाकात की। इस दौरान पत्रकार हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए पत्रकारों के सामने आ रही समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया।
मुलाकात के दौरान जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने ग्रामीण एवं तहसील क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकारों की विभिन्न आवश्यकताओं, समस्याओं तथा पत्रकार हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से रखा। उन्होंने पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने तथा उनके हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक पहल की आवश्यकता पर भी चर्चा की।एमएलसी विनीत सिंह के साथ हुई इस मुलाकात को संगठन की ओर से पत्रकार हितों को लेकर संवाद की महत्वपूर्ण कड़ी बताया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने भी विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे।इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सेराज अहमद, अवधेश कुमार गुप्ता, राघवेंद्र कुमार, रामकेश यादव समेत तमाम पत्रकार बंधु मौजूद रहे।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles