
*गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा क्षेत्र,भव्य शोभायात्रा के साथ गजानन गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन*
*गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा क्षेत्र,भव्य शोभायात्रा के साथ गजानन गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन*
बीजपुर/सोनभद्र (संदीप राय )
एनटीपीसी परिसर स्थित कर्मचारी कल्याण केंद्र (संगम) में आयोजित तीन दिवसीय गणेश उत्सव का बुधवार को भव्य शोभायात्रा एवं प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हुआ। ढोल-नगाड़ों और भक्तिमय जयघोष के बीच निकली शोभायात्रा से पूरा टाउनशिप क्षेत्र गणपति भक्ति में सराबोर हो गया।
उत्सव के दौरान आयोजित भोग-प्रसाद में एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं एवं कर्मचारियों ने परिवार सहित प्रसाद ग्रहण किया। परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी, महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। महाप्रबंधक प्रणय कुमार नायक एवं रश्मि मोहंती ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
अंतिम दिन पूजा, आरती एवं हवन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। स्थानीय कलाकारों एवं एनटीपीसी कर्मचारियों ने तीनों दिनों तक भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा।
शोभायात्रा के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’, ‘मंगल मूर्ति मोरया’ और ‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष से रिहंदनगर गूंज उठा। अंत में गणपति महाराज की प्रतिमा का गोविंद बल्लभ पंत सागर में विधि-विधान एवं श्रद्धाभाव के साथ विसर्जन किया गया।आयोजन को सफल बनाने में प्रमोद द्विवेदी,संजय कुमार,बीएमएस महामंत्री एसएन पाठक, ईवा महासचिव आशुतोष सिंह, विजय गुप्ता,उदय उपाध्याय, एसकेबी पाठक,अवनीश पांडे,रिंकेश उपाध्याय,सूरज प्रजापति समेत समिति के सदस्यों एवं कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।











