
*लेखपाल संघ की चेतावनी, 22 सितंबर से अतिरिक्त क्षेत्र के कार्य का होगा बहिष्कार*
*लेखपाल संघ की चेतावनी, 22 सितंबर से अतिरिक्त क्षेत्र के कार्य का होगा बहिष्कार*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की लंबित मांगों पर शासन और राजस्व परिषद स्तर से कार्रवाई न होने के कारण लेखपालों में नाराजगी है। नौगढ़ तहसील इकाई ने उपजिलाधिकारी को 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर 22 सितंबर 2026 से अतिरिक्त क्षेत्र के कार्य का बहिष्कार करने और बस्ता जमा करने की चेतावनी दी है।
लेखपाल संघ का गृह जनपद या मंडल से 400 से 800 किलोमीटर दूर कार्यरत लगभग 2700 लेखपालों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की मांग।
चयन वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची और चयन वर्ष 2024 की विभागीय परीक्षा का परिणाम व प्रशिक्षण प्रमाणपत्र जल्द जारी करना। स्टेशनरी भत्ता 100 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिमाह करने, शुरुआती वेतनमान 2800 ग्रेड पे करने और वेतन विसंगति दूर करने की मांग।
ग्राम सचिवालयों में रोस्टर के तहत ड्यूटी लगाने से पहले बिजली, पानी, इंटरनेट, कंप्यूटर, फर्नीचर और सुरक्षित अभिलेख कक्ष जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना।
भूलेख कार्यालयों और अन्य पटलों पर संबद्ध लेखपालों को मूल राजस्व कार्यों पर वापस लौटाना तथा लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करना।
संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित तिथि तक मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन के तहत अतिरिक्त कार्य का पूर्ण बहिष्कार किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में तहसील अध्यक्ष मनीष सिंह, तहसील मंत्री संजय पासवान, खंड मंत्री सियाराम ,बिपिन, संतोष सहित अन्य लेखपाल उपस्थित रहे।











