
*शाहगंज में 23 सितंबर को गूंजेगी दंगल की हुंकार और बिरहा की तान*
*शाहगंज में 23 सितंबर को गूंजेगी दंगल की हुंकार और बिरहा की तान*
•~ बावन महाराज महोत्सव में दिन में पहलवानों का दमखम, रात में लोक कलाकारों का शानदार मुकाबला
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। शाहगंज बाजार में आगामी 23 सितंबर 2026 को श्रद्धा, आस्था और लोक संस्कृति का भव्य संगम देखने को मिलेगा। जय बावन महाराज पालकी शोभायात्रा एवं भव्य सांस्कृतिक महोत्सव को लेकर स्थानीय समिति एवं ग्रामवासियों की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महोत्सव में धार्मिक आयोजन के साथ दिन में रोमांचक दंगल और रात में पारंपरिक बिरहा मुकाबले का आयोजन किया जाएगा।
*दोपहर 3 बजे जमेगा दंगल का अखाड़ा*
महोत्सव के तहत जंग बहादुर सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में दोपहर 3 बजे से विशाल दंगल आयोजित होगा। इसमें क्षेत्र के साथ-साथ दूर-दराज से आने वाले नामी पहलवान अपने दांव-पेंच और दमखम का प्रदर्शन करेंगे। दंगल को लेकर खेल प्रेमियों और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
*रात 8 बजे बिरहा मुकाबले में सजेगी लोक संस्कृति की महफिल*
वहीं, रात 8 बजे शाहगंज सब्जी मंडी में भव्य बिरहा मुकाबले का आयोजन किया जाएगा। नामी बिरहा कलाकार अपनी गायन कला से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। पारंपरिक लोक गायन की यह महफिल क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति को जीवंत करने के साथ दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी।
*श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों से शामिल होने की अपील*
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, ग्रामीणों, खेल प्रेमियों एवं आम जनता से जय बावन महाराज पालकी शोभायात्रा एवं भव्य सांस्कृतिक महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। समिति के अनुसार महोत्सव को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है।











