
*सोनभद्र में किन्नर प्रकोष्ठ ने भरी संगठन विस्तार की हुंकार*
*सोनभद्र में किन्नर प्रकोष्ठ ने भरी संगठन विस्तार की हुंकार*
•~ पदाधिकारियों ने एकजुट होकर सक्रिय भूमिका निभाने का लिया संकल्प
*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*
गुरमा-सोनभद्र। विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश किन्नर प्रकोष्ठ की ओर से ओबरा में अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी गतिविधियों और पदाधिकारियों की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से मंथन किया गया।बैठक प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति के दिशा- निर्देशन एवं किन्नर प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष काजल किरन के नेतृत्व में हुई। अध्यक्षता सनातनी किन्नर अखाड़े एवं विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश किन्नर प्रकोष्ठ प्रयाग एवं काशी संभाग की क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर मां किरन नंदगिरी ने की।
बैठक में संगठन को जनपद से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने, नई जिम्मेदारियां सौंपने तथा संगठन की गतिविधियों को गति देने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।पदाधिकारियों ने संगठनात्मक एकजुटता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।वक्ताओं
ने कहा कि किसी भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए आपसी समन्वय, सक्रियता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करना आवश्यक है। बैठक के दौरान आगामी कार्ययोजना को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन के विस्तार की गति तेज करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में जौनपुर की जिला अध्यक्ष बबली किन्नर, सपना किन्नर, चांदनी किन्नर, राधिका किन्नर, गुड्डी किन्नर, पूजा किन्नर, रीना किन्नर, राम भजन यादव, राजू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।











