
बैंकिंग इतिहास के आईने में रविवार को पब्लिक के लिए खोला गया बैंक
बैंकिंग इतिहास के आईने में रविवार को पब्लिक के लिए खोला गया बैंक
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
बैंकिंग इतिहास के आईने में पहली बार रविवार को सरकार के दबाव के चलते सोनभद्र के सभी बैंक खुले रहे हालांकि बैंक एसोसिएशन के आह्वाहन पर तीन दिनों के लिए बैंक बंद होने के कारण इसका सीधा असर व्यापारियों समेत आम जनों के लोगों पर भी पड़ने वाला है बैंक कर्मचारियों ने बताया कि हमारे प्रमुख मांगों को सरकार नजर अंदाज करते हुए लगातार आश्वासन पर आश्वासन देता गया ,संगठन के लोगों ने यह भी कहा कि यदि इस बार सरकार बैंक के कर्मचारियों के प्रमुख मांगों को नहीं मानती है तो निश्चित रूप से संगठन के माध्यम से अगली रणनीति तय की जाएगी। सरकार प्राइवेट बैंक के लोगों को प्रोत्साहन देते हुए संरक्षण दे रही है वहीं राष्ट्रीयकृत बैंकों को कमजोर करने के उद्देश्य से नित नए आदेश को जारी कर रही है रविवार के दिन शाहगंज में इंडियन बैंक के कर्मचारियों ने 27 सितंबर को ब्लैक डे के रूप में मनाते हुए कार्य किया।
शाखा प्रबंधक सुबोध कांत दिवाकर, सह शाखा प्रबंधक अभिषेक रंजन, आनंद कुमार मौर्य ,रवि कुमार चौहान, ब्लैक डे मनाते हुए बैंक में कार्य किया।











