*नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद*

*नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद*
•~ मिशन शक्ति 5.0 के तहत करमा पुलिस की कार्रवाई, मुखबिर की सूचना पर भरुहा माइनर के पास दबोचा गया वांछित आरोपी

सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद)

मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सम्मान को लेकर चलाए जा रहे अभियान में करमा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित चल रहे 19 वर्षीय नारायण मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, थाना करमा में दर्ज मु0अ0सं0 185/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस से संबंधित मामले में आरोपी नारायण मिश्र उम्र करीब 19 वर्ष पुत्र सूर्यमनी मिश्रा निवासी ग्राम पिपरहटा, मौजा नारतीर, थाना खीरी, जनपद प्रयागराज की तलाश की जा रही थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी।इसी क्रम में 27 सितंबर 2026 को करमा पुलिस टीम करमा बाजार क्षेत्र में वांछित आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि आरोपी भरुहा माइनर के पास खड़ा होकर बस का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और करीब 14:30 बजे आरोपी को हिरासत में ले लिया।पुलिस टीम ने मामले में पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया। गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
*इनकी रही अहम भूमिका*
गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल, उपनिरीक्षक मनोज सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप सिंह तथा महिला कांस्टेबल सुजेता भारती शामिल रहीं।
*पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई को बालिकाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।*


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles