*सोनभद्र में खौफनाक मंजर: दबिश देने गई पुलिस टीम पर पथराव, छत से बरसे ईंट-पत्थर, SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, मुकदमा दर्ज !*

*सोनभद्र में खौफनाक मंजर: दबिश देने गई पुलिस टीम पर पथराव, छत से बरसे ईंट-पत्थर, SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, मुकदमा दर्ज !*

•~ खुद को घिरता देख आरोपी ने दी फांसी लगाने की धमकी, फिर पूरे गांव-परिवार को भड़काकर कराया हमला

•~ 32 नामजद और 20-25 अज्ञात उपद्रवियों पर संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज; इलाके में भारी तनाव।

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी जिला ब्यूरो प्रमुख सेराज अहमद/संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र स्थित महुआँव खुर्द गांव में पुलिस और एसओजी (SOG) की संयुक्त टीम पर जानलेवा हमले की रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। आपराधिक मामले (मु०अ०सं० 362/26) में वांछित चल रहे आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर दबंगों और उनके परिजनों ने छत व नीचे से ईंट-पत्थरों की बरसात कर दी। इस अचानक हुए हमले में प्रभारी निरीक्षक (SHO) चोपन, एसओजी प्रभारी समेत आधा दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोपन पुलिस और एसओजी की टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सटीक सूचना पर पुलिस टीम महुआँव खुर्द में कमलेश यादव उर्फ ‘नेता’ के घर पहुँची। पुलिस को देखते ही कमलेश घर के अंदर भागा और दरवाजा बंद कर चिल्लाने लगा कि “मैं फांसी लगाने जा रहा हूँ, इसके जिम्मेदार आप लोग होंगे।”आरोपी के इस ड्रामे के बाद उसने अपने पूरे परिवार और आसपास के लोगों को उकसाया और पुलिस टीम के खिलाफ भड़का दिया।
*छत से बरसे ईंट-पत्थर, पुलिसकर्मियों का बहा खून*
आरोपी के भड़काने पर दर्जनों महिला-पुरुषों ने पुलिस टीम को चारों तरफ से घेर लिया और अचानक हमला बोल दिया। कुछ उपद्रवियों ने घर की छत से तो कुछ ने नीचे से पुलिस पर भारी पथराव शुरू कर दिया। इस अचानक हुए जानलेवा हमले में प्रभारी निरीक्षक, थाना-चोपन गोपाल जी गुप्ता, प्रभारी निरीक्षक (एसओजी) रामस्वरूप वर्मा,उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह ,उपनिरीक्षक रामज्ञान सिंह यादव,हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव,रविन्द्र यादव, कांस्टेबल मन्तू सिंह,राहुल कुमार यादव पुलिसकर्मी घायल हुए।
*एफआईआर में नामजद 32 मुख्य आरोपी,20-25 व्यक्तियों का नाम पता अज्ञात*
पुलिस पर हमला करने, बलवा रचने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर में निम्नलिखित 32 लोगों जिनमें कमलेश यादव उर्फ नेता पुत्र राम अवध यादव,प्रदीप यादव पुत्र अज्ञात,सचिन यादव पुत्र स्व० भोला यादव,शीतल यादव पुत्र स्व० चौथी यादव,शिवकुमार यादव पुत्र स्व० चौथी यादव,प्रभाकर यादव पुत्र शिवकुमार यादव,चन्द्रप्रकाश यादव पुत्र स्व० बाबा यादव,स्व० भोला यादव की पत्नी नाम अज्ञात, परमेश्वर यादव पुत्र राम अवध यादव ,उषा पत्नी परमेश्वर,कृपाल पुत्र राम अवध,रामसूरत पुत्र राम अवध,शान्ति पत्नी कृपाल,राजेश कुमार पुत्र रामफेर,बृजेश पत्नी का नाम: रामवृक्ष,सुरेन्द्र पुत्र परमेश्वर, संदेश कुमार पुत्र परमेश्वर,संतलाल पुत्र परमेश्वर,संजय पुत्र परमेश्वर, राजबहादुर पुत्र सुरेश,चंद प्रकाश पत्नी का नाम: रामवृक्ष,परमीला पत्नी कमलेश,सीमा पत्नी राजेश, रीना यादव पत्नी सनौत यादव, दामोदरी पत्नी रामबली, सुखदेइया पत्नी राम अवध, किसमतिया पत्नी रामवृक्ष, रूपवन्ती पत्नी रामेश्वर, कौशल्या पत्नी सुरेश,सुशीला पत्नी बृजेश,अंकिता पत्नी सुरेन्द्र नाथ, प्रतिमा पत्नी रामबाबू को नामजद किया गया है।इनके अलावा अगल-बगल के 20 से 25 अन्य अज्ञात उपद्रवियों पर भी मुकदमा दर्ज है।
*संगीन धाराओं में शिकंजा, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी*
घटना के बाद चोपन थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 121(1), 125(a), 132, 191(2) और आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम की धारा 7 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि कानून को हाथ में लेने वाले और खाकी पर हमला करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles