*नवरात्रि में भक्ति में सराबोर मारकुंडी बाजार में सजेगा मां दुर्गा का दरबार,गूंजेगा जयकारा,गठित हुई दुर्गा पूजा समिति*

*नवरात्रि में भक्ति में सराबोर मारकुंडी बाजार में सजेगा मां दुर्गा का दरबार,गूंजेगा जयकारा,गठित हुई दुर्गा पूजा समिति*
•~ अशोक कुमार गुप्ता अध्यक्ष, प्रदीप जायसवाल संरक्षक; धार्मिक आयोजनों को लेकर बनी रूपरेखा
•~ नवरात्र में भव्य पूजा-पंडाल, देवी जागरण और विशाल भंडारे की तैयारी—श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा,सोनभद्र। राबर्ट्सगंज विकासखंड के गुरमा चौकी क्षेत्र अंतर्गत मारकुंडी बाजार में नवरात्र पूजनोत्सव को लेकर दुर्गा पूजा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मां दुर्गा की भव्य पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक आयोजनों की रूपरेखा तय करते हुए सर्वसम्मति से समिति का गठन किया गया। नवरात्र के दौरान क्षेत्र में भक्ति और उत्सव का माहौल बनाने के लिए देवी जागरण एवं विशाल भंडारे का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।बैठक में सर्वसम्मति से प्रदीप जायसवाल को संरक्षक तथा अशोक कुमार गुप्ता को अध्यक्ष चुना गया। वहीं सुनील कुमार अग्रहरी को उपाध्यक्ष और ज्ञानचंद अग्रहरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। श्रवण कुमार गुप्ता एवं विनय कुमार गुप्ता को महामंत्री बनाया गया।इसके अलावा गौतम शर्मा, अनिल अग्रहरी एवं इंद्रदेव पांडेय को मंत्री तथा जगदंबा जायसवाल, नीरज अग्रहरी, राम जानकी, संदीप अग्रहरी एवं राजू गुप्ता को सचिव की जिम्मेदारी दी गई।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नवरात्र के पावन अवसर पर मां दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ देवी जागरण और विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।समिति के पदाधिकारियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी लोगों से नवरात्र के धार्मिक कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता करने की अपील की। बैठक में समिति के सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और सहभागिता का संकल्प लिया।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles