“डीएम अंकल! मेरे गांव में नेटवर्क लगवा दीजिए, पापा से बात नहीं हो पाती… 

​”डीएम अंकल! मेरे गांव में नेटवर्क लगवा दीजिए, पापा से बात नहीं हो पाती..
सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )
​आज जहाँ पूरा देश 5G तकनीक और डिजिटल क्रांति के दौर में आगे बढ़ रहा है, वहीं हमारे जनपद के खलियारी क्षेत्र के ग्राम सरईगढ़ मे आज भी बुनियादी मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहा है।
​वीडियो में हाथ जोड़कर प्रार्थना करती इस नन्हीं बच्ची की मासूम आवाज़ और दर्द किसी को भी भावुक कर देने वाला है। बच्ची का कहना है कि उसके पापा बाहर रहते हैं और गांव में नेटवर्क न होने के कारण वह उनसे फोन पर बात तक नहीं कर पाती।

​इस आधुनिक युग में इंटरनेट की सुविधा तो बहुत दूर की बात है, सामान्य कॉलिंग के लिए भी नेटवर्क न मिलना बेहद चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। नेटवर्क न होने से सिर्फ बातचीत ही बाधित नहीं होती, बल्कि आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं, बच्चों की पढ़ाई और जरूरी शासकीय कार्यों में भी भारी परेशानी उठानी पड़ती है।
​हाथ जोड़कर की गई इस मासूम की पुकार को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। हम जिलाधिकारी एवं संबंधित टेलीकॉम कंपनियों से अपील करते हैं कि इस समस्या का त्वरित संज्ञान लेते हुए ग्राम सरईगढ़ में मोबाइल टावर/नेटवर्क की उचित व्यवस्था कराने की कृपा करें ताकि इस बच्ची और पूरे गांव की आवाज़ अपनों तक पहुँच सके।
​


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles