*जिला कारागार गुरमा में गांधी जयंती पर गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश*

*जिला कारागार गुरमा में गांधी जयंती पर गूंजा सत्य-अहिंसा का संदेश*
•~ बंदियों को दिलाया सदाचार और अनुशासन का संकल्प, गांधी-शास्त्री के आदर्शों पर चलने का आह्वान

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता*

गुरमा,सोनभद्र। जिला कारागार गुरमा के प्रांगण में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में सत्य, अहिंसा, सादगी, सामाजिक सद्भाव और सदाचार जैसे जीवन-मूल्यों को अपनाने का संकल्प लिया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कारागार अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। उन्होंने दोनों महापुरुषों के जीवन, संघर्ष, विचारों एवं आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से उनके बताए मार्ग का अनुसरण करने का आह्वान किया।
अधीक्षक अरुण कुमार मिश्रा ने कहा कि महात्मा गांधी का सत्य और अहिंसा का संदेश आज भी समाज को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण है। वहीं लालबहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि महापुरुषों के विचार केवल स्मरण करने तक सीमित न रहें, बल्कि उन्हें आचरण में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।इस दौरान उपस्थित बंदियों एवं जेलकर्मियों को सदाचार, अनुशासन, आपसी सद्भाव और सकारात्मक जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने तथा उनके विचारों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर बंदीरक्षक सहित जिला कारागार का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles