*सलखन मे संदिग्ध मौत…. नामजद तहरीर, मचा हड़कंप!महिला की मौत पर गहराया रहस्य,खड़े किए कई सवाल*

*सलखन मे संदिग्ध मौत…. नामजद तहरीर, मचा हड़कंप!महिला की मौत पर गहराया रहस्य,खड़े किए कई सवाल*
•~ बैरहवा टोले में घर के अंदर मिला 50 वर्षीय महिला का शव मिलने से फैली सनसनी, घटना को लेकर परिजनों ने जताया संदेह

*इंडिया न्यूज़ लाइव टीवी संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता/राघवेंद्र कुमार*

गुरमा-सलखन/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के सलखन स्थित बैरहवा टोले में करीब 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला अब तहरीर के बाद और गंभीर हो गया है। मृतका मलोगरी देवी पत्नी श्यामसुंदर का शव घर के अंदर मिलने के बाद परिजनों ने घटना को लेकर संदेह जताते हुए पुलिस को नामजद तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच में जुट गई है।

परिजनों के अनुसार मलोगरी देवी घर में थीं। बाद में जब परिजन घर पहुंचे तो वह मृत अवस्था में मिलीं। घटना की सूचना तत्काल चोपन पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।बताया गया कि महिला की मौत की परिस्थितियां सामान्य नहीं लगने पर परिजनों की ओर से पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर मामले की जांच और नामजद लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। तहरीर में लगाए गए आरोपों की पुलिस स्तर से जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की है।घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि महिला की मौत वास्तव में किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के वास्तविक कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। साथ ही तहरीर में लगाए गए आरोपों की जांच कर उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल नामजद तहरीर के बाद मामले की जांच तेज होने से महिला की मौत को लेकर रहस्य और गहरा गया है।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles