* छात्रा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष,की जनसुनवाई*

* छात्रा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष,की जनसुनवाई*

करमा, सोनभद्र (विनोद मिश्रा /सेराज अहमद )

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में शारदीय नवरात्रि के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे *मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0* के तहत कम्पोजिट विद्यालय टिकुरिया की एक छात्रा को एक दिन का थानाध्यक्ष करमा बनाया गया। इस अवसर पर छात्रा द्वारा थाने पर जनसुनवाई भी की गई।इस पहल के माध्यम से छात्रा को पुलिस की कार्यप्रणाली, थानाध्यक्ष के दायित्वों तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया से परिचित कराया गया। जनसुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को सुनने एवं उनके निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा पुलिस की कार्यप्रणाली से परिचित कराना है।इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक करमा कमलेश पाल, मिशन शक्ति टीम थाना करमा, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पूजा पाण्डेय एवं शिक्षिका जमावन्ती देवी उपस्थित रहीं।


जवाब जरूर दे 

आप अपने सहर के वर्तमान बिधायक के कार्यों से कितना संतुष्ट है ?

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles