
*दुर्गा मंदिर प्रांगण में गूंजी श्रीराम कथा, राघव प्रिया ने दिया भक्ति का संदेश*
*दुर्गा मंदिर प्रांगण में गूंजी श्रीराम कथा, राघव प्रिया ने दिया भक्ति का संदेश*
चन्दौली अविनाश तिवारी ब्यूरो
नौगढ़ (चंदौली): जिले के नौगढ़ बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर प्रांगण में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के दूसरे दिन कथा वाचिका राघव प्रिया ने प्रभु श्रीराम की महिमा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जन्म ईश्वर का नाम जप करने और भक्ति के लिए ही हुआ है। पशु-पक्षियों के पास यह विवेक नहीं होता, इसलिए मनुष्य को यह दुर्लभ अवसर व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए।
कथा में शिव-सती प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने बताया कि माता सती द्वारा श्रीराम की परीक्षा लेने पर भगवान शिव ने उनका त्याग कर दिया था। इस प्रसंग के माध्यम से उन्होंने संदेश दिया कि भक्ति और ईश्वर के मार्ग में शंका के स्थान पर सच्ची श्रद्धा और विश्वास का होना बेहद जरूरी है। कथा के दौरान भावपूर्ण भजनों और प्रसंगों को सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।
संचालन राजू पाण्डे ने किया,मुख्य यजमान शिवनारायण जायसवाल सपत्नीक,प्रभु नारायण जायसवाल,रामकुमार ,बृजेश केशरी ,शंकर सेठ, अशोक जायसवाल,समिति अध्यक्ष पंकज जायसवाल,अनिल यादव,सुनील शर्मा समेत भारी संख्या में भक्त गण उपस्थित रहे।











